सुपौल: सुपौल शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सख्त अभियान, 58 वाहनों से वसूला गया ₹93 हजार जुर्माना
Supaul, Supaul | Jan 21, 2026 सुपौल शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और जाम की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के मुख्य मार्गों एवं आसपास के व्यस्त इलाकों को चिन्हित कर सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। महावीर चौक, लोहिया चौक