कन्नौज: कन्नौज शहर के कानून गोयान मोहल्ले में शंकरजी के मंदिर में हुआ श्रीसत्यनारायण कथा का आयोजन, भक्तों को बांटा गया प्रसाद
कन्नौज जिले भर में गुरूपूर्णिमा के अवसर पर देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे, जिसके चलते शहर के मोहल्ला कानून गोयान में भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन गुरूवार देर रात 10 बजे किया गया। जिसमें कथा वाचक आचार्य पंडित गोविन्द त्रिपाठी ने भगवान श्री सत्यनारायण की कथा सुनाई और कथा सम्पन्न होने पर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।