मंदसौर: मंदसौर संसदीय क्षेत्र में 13 में को होगा मतदान, 18 लाख 92 हजार 12 मतदाता, 2151मतदान केंद्र से करेंगे मतदान
लोकसभा निर्वाचन 24 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी पत्रकारों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र 23 के लिए 13 मई को मतदान होगा। 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा, 25 अप्रैल को नॉमिनेशन का अंतिम दिन रहेगा।