हज़ारीबाग: बोरिंग गाडी से सामानों की हुई चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,5 लोगो को हिरासत में लेकर सदर पुलिस कर रही पूछताछ
हजारीबाग जिले के सदर थाना पुलिस ने बोरिंग गाडी से समानों की हुई चोरी मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।साथ ही 5 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।शनिवार को बताया जाता है कि तीन फरवरी को संत कोलंबस कॉलेज के सामने खडी बोरिंग गाडी से चोरी की घटना घटित हुई थी।चोरों ने बोरिंग गाडी से तीन लाख बीस हजार के सामान की चोरी किया था।