गोवर्धन: गोवर्धन में 37 साइबर अपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल, 150 लोगों से लगभग ₹50 करोड़ की ठगी की
गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस द्वारा साइबर अपराध के जाल को तोड़ने के लिए एक रोज पूर्व बड़ी छापामार कार्रवाई के बाद देवसेरस सहित अन्य गांवों से अवैध गतिविधियों में लिप्त 42 लोगों को पकड़े जाने के बाद आज इन आरोपियों में से 37 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं पांच लोगों को जांच में निर्दोष पाए जाने पर छोड़ दिया गया।