झांसी: किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर मां पवित्रानंद गिरी ने एंबिएंस होटल में प्रेस वार्ता कर अनिरुद्धाचार्य पर दिया बड़ा बयान
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 माँ पवित्रानंद गिरी ने कहा कि ऐसे संत कथा नहीं, बल्कि कॉमेडी करते हैं। महिलाओं से अपील की कि ऐसी कथाओं का बॉयकॉट करें। उन्होंने स्पष्ट कहा की सनातन से ऊँचा कोई धर्म नहीं, कुछ लोग सनातन को बदनाम करते हैं लेकिन सनातन न कभी कटेगा और न टूटेगा। साथ ही, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि जब ऐसे सशक्त लोग गद्दी पर होंगे तो समाज और देश मजबूत रहेगा।