लोहरदगा: बारात से लौट रही कार बनी काल, महिला की मौत, 5 घायल, उप मुखिया ने जताया शोक
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। बाद में अंचलाधिकारी सह बीडीओ कुडू संतोष उरांव समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। अंचलाधिकारी ने मृतक परिवार को तत्काल 5000 रुपये नगद और एक क्विंटल चावल उपलब्ध कराया तथा सरकारी और बीमा से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।