मुंगेर: अंबेडकर चौक पर मजदूर दिवस मनाया, नगर निगम और कस्तूरबा वाटर वर्क्स के कर्मचारियों ने किया समारोह
Munger, Munger | May 1, 2025 गुरुवार दोपहर 3:00 नगर निगम के कर्मियों एवं कस्तूरबा वाटर वर्क्स के श्रमिकों के द्वारा मुंगेर किला परिसर स्थित अंबेडकर चौक पर मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष रंजन यादव ने किया एवं संचालन आनंदी यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर नगर निगम सफाई मजदूर के नेता प्रमोद पासवान उपस्थित थे।