सीतापुर: रामनगर में संदिग्ध अवस्था में ससुराल से घर वापस आए युवक की अचानक बिगड़ी हालत हुई मौत
महोली क्षेत्र के रामनगर में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए अपनी ससुराल गया था।ससुराल में पत्नी के घर वालों से कहा सुनी हुई। जिसके बाद पति वापस अपने घर पहुंचने के बाद अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद अचानक युवक की मौत भी हो गयी। शव पोस्टमार्टम कराया गया है।