रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने सोमवार को वार्डवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वार्ड में बिजली, सड़क, पानी और नाली सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर महेंद्र यादव, अशोक, कैलाश, अलताफ, राकेश चौधरी और अवधेश यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।