गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेले में खोया-पाया सेल का सराहनीय कार्य, डीएम ने बिछड़े बच्चे व महिला को परिजनों से मिलवाया
गयाजी में पितृपक्ष मेला आयोजित है। अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण श्रद्धालु अपने परिजन से बिछड़ जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा बनाया गया खोया पाया सेल के द्वारा उनके बिछड़े परिजनों से मिलवा रहे हैं। झारखंड राज्य की महिला व एक अन्य बच्चे को आज रविवार को उनके परिजनों से मिलवाया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 14 सितंबर रविवार की सुबह 11:30 में जिलाधिकारी ने दी है।