मरवाही: घुसरिया परिसर में सात दिनों से एक हाथी कर रहा है विचरण, किसानों की फसलों को पहुँचाया भारी नुकसान
मध्य प्रदेश से विचरण करते हुए एक हाथी पिछले सात दिनों से मरवाही वन मंडल में मौजूद है। इस दौरान उसने कई ग्रामीणों के मकान तोड़े हैं और फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचाया है। वन विभाग ने बताया कि यह हाथी वर्तमान में सिवनी रेंज के घुसरिया बीट में विचरण कर रहा है। घुसरिया और कुम्हारी क्षेत्र में बीते रात तीन किसानों की फसलों को क्षतिग्रस्त कर