लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 46 लोगों ने कराया जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा लगातार 170वें सप्ताह भी रविवार सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, संघ जिला संचालक मनोज दास, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी एवं सुबोध प्रसाद महतो ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।