लोहरदगा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का लोहरदगा आगमन, मोमिन कॉन्फ्रेंस महासम्मेलन में हुए शामिल
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रविवार को लोहरदगा पहुंचे जिले में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही मंत्री लोहरदगा पहुंचे, उनका नया नगर भवन में जिला मोमिम कॉन्फ्रेंस की ओर से भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया फूल-मालाओं और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा स्वागत के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और नारे गूंजते रहे,