पचपदरा: पचपदरा में श्रमिक का खून से लथपथ शव मिलने पर फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस
पचपदरा थाना अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देकर बताया कि पचपदरा से खेड़ की तरफ जाने वाली रोड पर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी। युवक का मुंह एवं सिर पत्थर से कुचला हुआ था। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।