कुसमी सामरी शनिवार बालापानी में सड़क के अभाव में मरीज को खाट के सहारे एंबुलेंस तक पहुंचाने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सामरी विधानसभा आज भी विकास से कोसों दूर है। सरकार फाइलों में विकास के दावे कर रही है