राजातालाब: मिर्ज़ामुरद के काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
वाराणसी के मिर्जामुराद काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, में शनिवार दोपहर लगभग 1बजे "नेक्स्ट जेनरेशन फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड इंडस्ट्री इनोवेशन्स" विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति और औद्योगिक नवाचारों को बढ़ावा देना था।