घने कोहरे का असर रेल परिचालन पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन के 12:25 पर कोडरमा स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलीं। चारलपल्ली–पटना स्पेशल 5 घंटे 16 मिनट विलंब चल रही है।