बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में बाइक से गिरकर एक अधेड़ घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | Mar 28, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में एक अधेड़ व्यक्ति बाइक से गिरकर ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों एवं डायल 112 की पुलिस ने घायल को उठाकर लगभग 2 बजे अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय नागरिक ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग जा रहे थे रास्ते में बेढ़ना के पास झटका खाकर अधेड़ नीचे गिर गया और घायल हो गया।