सोहावल: सत्तीचौरा पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपियों का शांति भंग में किया चालान
रौनाही थाना की सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र में हाईवे के किनारे चल रहे एक ढाबे पर छापा मारकर पुलिस ने ढाबा संचालक और एक महिला को मौके से पकड़ा है। आरोप है कि दोनों मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि ठोस साक्ष्य न मिलने से पकड़े गए दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान किया है।