शाहजहांपुर: कांट के जमौर स्थित पेपर मिल में मजदूर की संदिग्ध मौत, सपा नेता ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिवार से की मुलाकात
कांट थाना क्षेत्र के जमौर स्थित पेपर मिल में पिपरौला बंजर गांव निवासी 20 साल के उर्वेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा नेता अवधेश वर्मा ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। मृतक के परिवार में थाने में कोई तहरीर नही दी है।