वाराणसी के गंजारी गांव में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब तेजी से अपने अंतिम स्वरूप की ओर बढ़ रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और अब इसकी संरचना स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। इसको लेकर खास बात यह है कि यहां लगाई गई फ्लड लाइटें त्रिशूल के आकार की हैं, जो काशी की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हैं।