धनौरा: तहसील क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर गिरे पेड़ और लोहे के बोर्ड
मंडी धनोरा के गांव रसूलपुर में बदायूं बिल्सी स्टेट हाईवे पर तेज आंधी के कारण ऊपर लगा लोहे का भारी बोर्ड गिर गया जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई बताया जा रहा है कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ हादसे की तेज आवाज सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोर्ड साइट हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।