मिर्ज़ापुर: टेड़वा पुलिस चौकी के पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर खाई में गिरे, घायल हुए
मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे चल थाना क्षेत्र के टेड़वा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो लोग जो की मिर्जापुर से औराई की तरफ जा रहे थे। अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर लगभग 20 फीट नीचे खाई में बाइक सहित गिर गए जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के माधव सिंह घोसिया के रहने वाले हैं दोनों को अस्पताल भेजा गया।