बिलग्राम: पक्षी विहार पुलिया के पास सांडी-हरदोई मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Bilgram, Hardoi | Nov 18, 2025 साण्डी कस्बे के पक्षी विहार पुलिया के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान शिव कांति पत्नी रमेश चंद्र व रामप्रकाश पुत्र छोटे,निवासी ग्राम आदमपुर, के रूप में हुई है। ऑटो पलटने के दौरान दोनों वाहन के नीचे दब गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं है।