आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । निरीक्षक अपराध जयप्रकाश यादव व मय हमराह फोर्स ने युवती के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में वांछित आरोपी आमिर सिद्दीकी पुत्र इरशाद सिद्दीकी को दौलतपुर से गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।