भेलूपुर के आईपी विजया मॉल में सड़े समोसे बेचे जाने पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, दुकान पर की छापेमारी
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में स्थित आईपी विजया मॉल में स्थित दुकान पर सड़ा हुआ समोसा बेचे जाने का मामला तुल पकड़ लिया है। सोशल माडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर खाद्य विभाग ने छापेमारी कर समोसा का सैंपल लिया और दुकानदार को नोटिस दिया। बता दें कि आईपी विजया मॉल में सिनेमा देखने गए ग्राहक को सड़ा हुआ समोसा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था।