जनपद के महोली थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में चारा काटते समय मशीन में फंसकर एक व्यक्ति का हाथ कट गया था। गंभीर अवस्था में घायल होने पर व्यक्ति को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था के चलते घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया गया है।