इटावा: बकेवर क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक के परिचालक की दर्दनाक मौत, साथी चालक घायल
Etawah, Etawah | Nov 12, 2025 बकेवर थाना क्षेत्र में आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर आगे चल रहे ट्रक से पीछे से दूसरा ट्रक टकरा जाने से हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के घर में हादसे की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।