इटावा: सदर इलाके के टीटी तिराहा धूमनपूरा पुलिया के पास ओवरलोड ऑटो पलटने से पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल, भर्ती
Etawah, Etawah | Nov 12, 2025 शहर के टीटी तिराहा से 200 मीटर दूरी पर धूमनपुरा पुलिया मोड के पास बुधवार दोपहर एक बजे क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर शहर से उदी की ओर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो सवार पिता पुत्रों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।