7 फरवरी शनिवार दोपहर 2 बजे लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट मे आ गया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।युवक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस द्वारा पहचान कराने के प्रयास किया जा रहे है।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ट्रैक को पार करते दुर्घटना हुई है।