महासमुंद: कोमाखान के वार्ड 10 के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा हुई थी पर नगरपालिका बागबाहरा ने वार्ड 9 के लिए आदेश जारी कर दिया
कोमाखान के वार्ड 10 के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा हुई थी पर नगरपालिका बागबाहरा ने वार्ड 9 के लिए आदेश जारी कर दिया। ग्रामीणों ने स्थल परिवर्तन की मांग लेकर नपा का घेराव कर दिया।गाड़ा समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण होने से वहां कोचिंग सेंटर के साथ-साथ सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधि करने में सुविधा होगी।