महासमुंद: छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ ने बीते साल से लंबित नए आरक्षण बिल को लेकर डिप्टी कलेक्टर को CM के नाम ज्ञापन सौंपा
छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ ने बीते साल से लंबित नए आरक्षण बिल को राज्यपाल से मंजूर कराने व लागू कराने की मांग लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए मांग की है कि छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार द्वारा नया आरक्षण विधेयक लाया गया था। जिसमें अन्य पिछड़े वर्ग व सामान्य वर्ग की जनसंख्या जानने के लिए राशनकार्ड को आधार बनाकर डाटा तैयार किया गया था।