कोल: क्वार्सी इलाके में खुलेआम घूम कर दुष्कर्म पीड़िता को धमकियां दे रहा आरोपी, पीड़िता ने SSP से शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 2, 2024 थाना क्वार्सी में एक दबंग व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही की गई है। आरोप है कि अब दुष्कर्म का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत SSP से की है।