कोल: बीएसपी के लोकसभा प्रत्याशी ने की रामघाट रोड़ पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी सांसद/प्रत्याशी सतीश गौतम को जमकर घेरा
Koil, Aligarh | Apr 2, 2024 BSP की हाई कमान के द्वारा गुफरान नूर का टिकट काटकर अब बसपा ने ब्राह्मण चेहरे पर दाव खेला है। सुप्रीमो मायावती ने हितेंद्र उपाध्याय बंटी को अलीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद हितेंद्र उपाध्याय बंटी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जहां उन्होंने सांसद सतीश गौतम को जमकर घेरा है।