खागा: किशनपुर में मानसिक रूप से ग्रसित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
फ़तेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रेवाडी रायपुर भसरौल गांव के जंगल मे 20 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे में लटका देखे जाने के बाद से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जिया लाल का दिमागी संतुलन ठीक नही था जिसने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।