नवाबगंज तहसील में ओसवाल चीनी मिल पर गन्ना किसानों के करीब 70 करोड़ रुपये बकाया को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन समाप्त हो गया। प्रशासन ने लिखित रूप में बताया कि बकायेदार मिल की कृषक भूमि व परिसर की नीलामी की प्रक्रिया जारी है। 29 दिसंबर 2025 को पुनः नीलामी तिथि तय की गई है।