बासोदा: मसूदपुर से पुलिस ने 52 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
बासौदा के मसूदपुर से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 क्वार्टर अबैध शराब के बरामद किए हैं आरोपी के पास से बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 5800 बताई जा रही है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।