बरवाडीह प्रखंड सुदूरवर्ति और नक्सल प्रभावित क्षेत्र लात पंचायत के बरखेता-द्वारपार स्थित सरना स्थल की चारदीवारी निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है।