गभाना: चुआवली में बेकाबू कार ने एक पशु समेत तीन लोगों को रौंदा, ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा
गभाना क्षेत्र के गांव चुआवली में तेज रफ्तार और बेकाबू कार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने सड़क पर जमकर आतंक मचाते हुए एक पशु समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया। शुक्रवार देर शाम एक सफारी कार में सवार चार लोग गांव चुआवली से गुजर रहे थे।