अजमेर: समझौते के नाम पर घर बुलाकर बहन-भाई की आंखों में पेपर स्प्रे करने का सनसनीखेज मामला सामने आया
Ajmer, Ajmer | Jan 31, 2026 शनिवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी खबर समझौते के नाम पर घर बुलाकर बहन-भाई की आंखों में पेपर स्प्रे करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि पार्लर को लेकर चल रहे विवाद के समझौते की बात कहकर उन्हें घर बुलाया गया, जहां अचानक हमला कर दिया गया। घटना में जयपुर निवासी तनवीर गुर्जर और अंजू गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।