रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में कुरकुट नदी के पास जंगल में दो हाथी शावकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।