बेल्थरा रोड: उड़ीसा में होटल के बाहर चाकू मारकर बलिया के युवक की हत्या, मालीपुर पहुंचा शव तो मचा कोहराम, जून में थी युवक की शादी
उड़ीसा के राउरकेला में होटल पर काम करने वाले बलिया जिले के मालीपुर निवासी 22 वर्षीय अविनाश यादव की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह जब युवक का शव गांव पहुंचा तो मातम और चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। मालीपुर निवासी अविनाश यादव राउरकेला में पिछले 10 वर्ष से एक होटल पर नौकरी करता था। बीती