दावथ: नगर पंचायत कोआथ में राजद के कार्यकर्ताओं ने की बैठक
Dawath, Rohtas | Feb 26, 2024 नगर पंचायत कोआथ में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष असगर इमाम के अध्यक्षता में बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। रोहतास जिला किसान प्रकोष्ठ राजद के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी बूथ को मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। बैठक में युवा जिला अध्यक्ष शिवन्त कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।