कनाट प्लेस: दिल्ली सरकार के जेल मंत्री कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल का दौरा किया
दिल्ली सरकार के जेल मंत्री कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल का दौरा किया. कैलाश गहलोत ने तिहाड़ जेल नंबर-3 और 6 का दौरा किया. इस दौरान गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने कैदियों के रहने की स्थिति में सुधार लाने, कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं को और बेहतर करने की दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. इस दौरान गृह सचिव चंचल यादव मौजूद थी.