रामनगर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खुलेआम परिचालन किया जा रहा है। मुख्य सड़कों और ग्रामीण मार्गों पर क्षमता से अधिक गन्ना लादकर ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात्रि सात बजे कर