बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाने में भाजपा कार्यकर्ता यशवंत यादव एवं उम्मेद यादव के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इस मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे माजरीकलां मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में कोटपुतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। ।