खितौरा लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर जा रहे दो लोगों के साथ दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी, मारपीट में दोनों लोगों के चोट आई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।