मेदिनीनगर (डालटनगंज): फोन पर कहासुनी के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, मदिनीनगर MMCH में हुआ पोस्टमार्टम, परिवार में कोहराम
पलामू जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फोन पर एक युवक से कहासुनी होने के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी पड़वा थाना क्षेत्र के मान आहार गांव की रहने वाली थी। वह कुछ दिन पहले चैती छठ पूजा के अवसर पर अपने फुआ के घर मुंदरिया आई हुई थी और वहीं