धनघटा: मेहदावल में पाकिस्तानी मौलवियों का बैनर लगने पर हिंदू संगठनों में गुस्सा
मेहदावल नगर पंचायत के मोहल्ला ठठराही में एक विवादित पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया है।इस पोस्टर में दो पाकिस्तानी मौलवियों की तस्वीर थी, जिससे हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर को हटा दिया।